धर्मपुर कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब की ओर से नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्रतियोगिता में रचनात्मक और प्रेरणादायक नारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली नारे लिखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रमेश चंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नारों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है। प्रतियोगिता में निर्मला प्रथम, भारती द्वितीय और महक एवं कशिश तृतीय रहीं। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक प्रो. सुमन कुमार, प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. विजय, प्रो. पूजा भारद्वाज, प्रो. शीतल भोपाल उपस्थित रहे। संवाद