फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चतुर्थ श्रेणी के 50 पदों के लिए नौ हजार आवेदन

Wed, 19 Aug 2020 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेरोजगारी का आलम यह है कि दैनिक वेतन भोगी के आधार पर पशुपालन विभाग में भरे जाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 50 पदों के लिए नौ हजार आवेदन आए हैं। पशु पालन विभाग आवेदनों का डाटा तैयार रहा है। सितंबर माह में इन पदों के लिए साक्षात्कार हो सकते हैं। पशुपालन विभाग कांगड़ा में स्तरोन्नत और नए खोले गए पशु औषधालयों में रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी के 50 पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने के लिए जुलाई माह में आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को एक सादे कागज पर विभाग के पास आवेदन करना था। विभाग ने 25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि रखी थी, जबकि जनजातीय क्षेत्र के आवेदनकर्ता 10 अगस्त कर सकते थे। विभाग के पास इस अवधि के दौरान नौ हजार से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। पशुपालन विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि विभाग ने दैनिक वेतन भोगी  आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 50 पदों के लिए जुलाई माह में आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए जिले से नौ हजार के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग सितंबर माह में इन पदों के लिए साक्षात्कार करवाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें