फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटा पाब में निक्षय शिविर, 80 लोगों के किए एक्सरे

विज्ञापन
कोटा पाब में आयोजित शिविर में जांच करते  चिकित्सक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जांच अभियान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड शिलाई के तहत कोटा पाब पंचायत में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 80 लोगों के एक्सरे किए। इस दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच करवाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान का उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध करवाना है। पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ शिलाई डॉ. अजय देओल ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पंचायत स्तर पर निक्षय शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर देरी किए बिना स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें