शिमला। जिला अदालत ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत चिट्टे के मामले में विदेशी युवक को सशर्त जमानत दी है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) विभूति बहुगुणा ने आरोपी को मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए एक लाख रुपये के निजी मुचलके की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सैमुअल क्लेफसन ओकाफोर (43) निवासी अबियोए लेगोस नाइजीरिया, वर्तमान पता मोहन गार्डन, उत्तम नगर नई दिल्ली अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का सदस्य है और मौजूदा समय में न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद है। सदर थाना पुलिस ने 14 अगस्त 2024 को दर्ज एनडीपीएस के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। संवाद