संजय कुमार सिंह के पास बिजली और आधारभूत ढांचा क्षेत्र का 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में उनके नेतृत्व में एनएचपीसी ने पार्वती-द्वितीय, बीकानेर सौर और सुबनसिरी लोअर जैसी प्रमुख परियोजनाओं में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
18वें हाइड्रो विजन कॉन्क्लेव में एनएचपीसी के निदेशक (परियोजनाएं) संजय कुमार सिंह को हाइड्रो विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित 18वें हाइड्रो विजन कॉन्क्लेव में जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लंबे समय से दिए गए योगदान व परियोजनाओं के सफल नेतृत्व के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। संजय कुमार सिंह के पास बिजली और आधारभूत ढांचा क्षेत्र का 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में उनके नेतृत्व में एनएचपीसी ने पार्वती-द्वितीय, बीकानेर सौर और सुबनसिरी लोअर जैसी प्रमुख परियोजनाओं में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
जबकि इससे पूर्व में वह हिमाचल प्रदेश की नाथपा-झाकड़ी और सुन्नी जलविद्युत परियोजनाओं सहित उत्तराखंड की नैटवाड़ मोरी और भूटान की ताला जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और क्रियान्वयन में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। उधर, इस सम्मान प्राप्त करने के बाद संजय कुमार सिंह ने इसे पूरे एनएचपीसी परिवार को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत और समर्पण का सम्मान है। इस सम्मान के मिलने के बाद उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।