अदालत में सुनवाई के दौरान परियोजना निदेशक व्यक्तिगत तौर पर हुए पेश हुए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है और 1200 मीटर सड़क की दुरुस्तगी का कार्य बहुत जल्द पूरा किया जाएगा।
नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जानकारी दी कि शिमला-मंडी सड़क के रखरखाव का कार्य 15 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। इस पर अदालत ने एनएचएआई को अगली सुनवाई को शपथपत्र दायर करने को कहा है। इस मामले की सुनवाई 7 अप्रैल को होगी। अदालत में सुनवाई के दौरान परियोजना निदेशक व्यक्तिगत तौर पर हुए पेश हुए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है और 1200 मीटर सड़क की दुरुस्तगी का कार्य बहुत जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सड़क प्राधिकरण की ओर से बुनियादी मानदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से सड़क निर्माण के कार्य में देरी हो रही है। एनएचएआई की ओर से अदालत को बताया गया कि 24 फरवरी को 2,26,24,711 रूपये की धनराशि आवंटित की गई है। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान सड़क निर्माण में देरी पर परियोजना निदेशक काे व्यक्तिगत तौर पर मौजूद रहने के आदेश दिए। अदालत ने कहा था कि सड़क निर्माण में देरी क्यों हो रही है और क्या खामियां हैं। इस पर अदालत को बताया जाए। बार-बार अदालत के समय-सीमा बढ़ाने के बाद भी इस सड़क पर निर्माण का काम चल रहा है।