फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरकी पहाड़ी, लोगों ने ऐसे बचाई जान

Tue, 25 Jun 2019 10:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
1 of 5
किन्नौर में एनएच पर दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला
जनजातीय जिला किन्नौर के काशंग नाले के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-5 सुबह आठ बजे चट्टानें गिरने से पूरी तरह से बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक यात्री काफी परेशान हुए। सीमा सड़क संगठन ने राष्ट्रीय राजमार्ग की बहाली के लिए तुरंत चार मशीनों और कई मजदूरों को तैनात कर दिया जिसके बाद एनएच-5 को तीन घंटे के बाद बहाल कर दिया गया।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
काशंग नाले के नजदीक नेशनल हाईवे -5 पर आए दिन भारी चट्टानें गिरने से पूर्वनी झूला से लेकर कांशगनाला तक सफर करना लोगों के लिए आफत बन गया है। इन दिनों एनएच के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में चट्टानों को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग करनी पड़ रही है। लोगों के अनुसार हैवी ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ी से चट्टानें दरक रही हैं। आए दिन एनएच बंद हो रहा है और हादसे हो रहे हैं। करीब 2 किलोमीटर काम हो चुका है और 2 किलोमीटर काम शेष रह गया है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अभी हाल ही में यहां पर दो व्यक्तियों की चट्टान की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ऐसे में काशंग नाले के पास मंगलवार सुबह आठ बजे जब पहाड़ी से चट्टान गिरी तो सड़क के दोनों तरफ काफी लोग थे, लेकिन चट्टान गिरते समय सभी बाल-बाल बच गए और अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बीआरओ के ओसी डीके राघव ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे चट्टानें गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई थी। सीमा सड़क संगठन के मजदूरों ने सड़क को तीन घंटे में बहाल कर दिया है। एनएच पांच का पांगी नाला से पूह तक करीब 50 किलोमीटर तक विस्तारीकरण का काम होना है। इसमें से कुछ काम हो चुका है और कुछ काम शेष है। मौजूदा समय में कांशगनाला से आक्वा पुल तक करीब 2 किलोमीटर में काम चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें