शिमला। हिमाचल प्रदेश के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) युवा ने अपने सदस्यों को विधानसभा का भ्रमण करवाया। इस दौरान एनजीओ के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को देखा और सदन की प्रक्रिया को जाना। भ्रमण में लगभग 30 से 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया। एनजीओ के प्रदेश मीडिया संयोजक ठाकुर दीक्षित धलारिया ने यह जानकारी दी। भ्रमण के दौरान सदस्यों ने प्रदेश के कई मंत्रियों और विधायकों से भी मुलाकात की। इस मौके पर एनजीओ के सह-निदेशक कपिल देव, सुधांशू ठाकुर, राज्य प्रवक्ता कमल ठाकुर, राज्य महासचिव हर्षदीप कौर, राज्य एनजीओ समन्वयक रीता और राज्य कार्यक्रम प्रबंधक सतीश तोमर सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद