संजौली वेलनेस सेंटर में जल्द शुरू होगी स्वास्थ्य सेवाएं : सीएमओ
जिला शिमला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. यशपाल रांटा ने माना कि पांच में से चार सेंटर के लिए किराये पर कमरों की व्यवस्था हो चुकी है। संजौली और ढली में सेंटर खोलने का कार्य चल रहा है। अभी तक संजौली को ही एनएचएम से स्टाफ मिला है, जिसे जल्द शुरू करने का प्रयास है। भट्ठाकुफर में चिकित्सक की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यहां के लिए भी चार लोगों का स्टाफ मिलना है। अन्य तीन सेंटर में से दो को खोलने के लिए कार्य चल रहा है, एक के लिए किराये पर कमरों की तलाश की जा रही है।
वेलनेस सेंटरों को शुरू कर सुविधाएं नहीं दे पा रही सरकार
रूल्दूभट्ठा वार्ड नंबर दो नगर निगम शिमला की पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत बजट, स्टाफ की व्यवस्था होने के बावजूद प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग शहर में पांच वेलनेस सेंटरों को खोलकर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहींं कर पा रहे हैं। रूल्दूभट्ठा के कुफटाधार में जो केंद्र खोला है, उसमें दो दिन के लिए एक चिकित्सक की ड्यूटी लगाकर खानापूर्ति की गई है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सेवाएं देना और प्रशिक्षण प्राप्त योग्य लोगों को सेंटर में भर्ती कर रोजगार देना है। विभाग इन केंद्रों को खोलने में रुचि ही नहीं दिखा रहा है जिससे जनता को लाभ नहीं हो रहा है।
जिले में जुब्ब्ल में खुले वेलनेस सेंटर का मिल रहा लोगों को लाभ
जिला शिमला में जुब्बल में खोले गए वेलनेस सेंटर का ही वहां के लोगों को सही मायने में लाभ मिल पा रहा है, वहां एनएचएम से पूरा स्टाफ, दवाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को प्राथमिक उपचार करवाने की सुविधा मिल रही है।