फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द की शिकायत पर नवविवाहिता ने खाई एक्पायरी डेट की दवा, मौत

Mon, 20 Jul 2020 10:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र की भाटगढ़ पंचायत के कांड हरियास गांव की एक नवविवाहिता की बीमारी से मौत हो गई। रविवार देर रात को महिला के पेट में दर्द उठा। इसके बाद महिला ने घर में रखी कोई एक्सपायरी दवा खा ली। इससे उसकी हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ती चली गई। हालत बिगड़ने पर महिला के परिजनों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया।

विज्ञापन


लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार कांडो हरियास निवासी 21 वर्षीय मोनिका ने रविवार देर शाम को पेट में दर्द उठने पर घर में रखी कोई पुरानी दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। जहां से उसे रेफर किया गया लेकिन, महिला ने नाहन पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजन उसे घर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। भाटगढ़ पंचायत की प्रधान सोखो देवी ने बताया कि कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें