फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का नया शेड्यूल तय, यहां देखें

Wed, 14 May 2025 11:46 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा अब 17 मई को होगी। पहले यह परीक्षा 10 व 11 मई को प्रस्तावित थी लेकिन भारत-पाक तनाव के बीच इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था। नए शेड्यूल के मुताबिक सभी विषयों की परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी। अब प्रदेश में प्रवेश परीक्षा के लिए 16 केंद्र स्थापित किए गए हैं। चंडीगढ़ में प्रस्तावित परीक्षा केंद्र अब नालागढ़ में स्थापित करने का फैसला लिया है, जहां 376 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा बिलासपुर में 889, चंबा 200, गौतम कॉलेज हमीरपुर 1900, तकनीकी विवि परिसर 620, कुल्लू 180, मंडी 1341, डीएवी कांगड़ा 1000, नगरोटा बगवां 653, पालमपुर 778, आरकेएमवी शिमला 634, सिरमौर 107, सोलन 223, उना 818 अभ्यर्थी सुबह के सत्र में परीक्षा देंगे। वहीं, शाम के सत्र के लिए चार स्थानों पर परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, जिसमें डीएवी कांगड़ा में 260, मंडी 62, सोलन 56 और तकनीकी विवि परिसर हमीरपुर में 397 परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


 

बता दें कि इस वर्ष 10517 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, जिसमें स्नातक विषयों में 9782 और स्नातकोत्तर में 735 आवेदन हैं। बीटेक में 5387, बी फार्मेसी में 3408, एमसीए 322 एमबीए 346, बीएचएमसीटी 38, बीएससी एचएम 50, एमएससी फिजिक्स 25, एमएससी पर्यावरण विज्ञान 23 और एमबीए पर्यटन में 11 आवेदन हैं। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि एचपीसीईटी-2025 की परीक्षा के लिए प्रदेश के 10 जिले में 16 परीक्षा केंद्र स्थापित करने की तैयारियां पूरी कर ली है। अभ्यर्थियों को अब नए एडमिट कार्ड जारी किए हैं, जिसमें प्रवेश परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश भी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे। 10 मई को सुबह के सत्र में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) व एमएससी भौतिक व पर्यावरण विज्ञान और शाम के सत्र में एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, बीएससी (एचएम एंड सीटी) व बीएचएमसीटी की प्रवेश परीक्षा होगी। 
विज्ञापन

नियमित सेमेस्टर की परीक्षा में बदलाव
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने 17 मई को प्रस्तावित बीटेक, बी फार्मेसी सहित अन्य विषयों के नियमित सेमेस्टर व रि-अपीयर परीक्षा स्थगित की है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के चलते यह निर्णय लिया गया है। 17 मई को होने वाली परीक्षाओं की नई तिथि जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें