फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 9वीं से 12वीं तक बड़ा बदलाव, ऐसे होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नौवीं से जमा दो कक्षा के स्कूलों में स्वयं सिद्धम योजना से पढ़ाई करवाने के तरीकों का पैटर्न बदलेगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। विज्ञान और गणित विषयों में रुचि बढ़ाने को नए तरीके विकसित किए जाएंगे। स्कूलों में आईटी शिक्षा को प्रभावी तरीके से लागू करने में भी योजना अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


स्कूलों में इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान में आईसीटी लैब की तरह अभी प्रभावी तरीके से आईटी शिक्षा नहीं चल रही है। आईटीसी में 9वीं और 10वीं के विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषयों को एलसीडी के माध्यम से पढ़ाने का प्रावधान है। 11वीं और 12वीं में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों को इसी तर्ज पर पढ़ाया जाना है।
विज्ञापन

यह है स्वयं सिद्धम योजना

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत नौवीं से बारहवीं तक कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के मकसद से स्कूली अध्यापकों को ट्रेंड किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला उपनिदेशकों को विद्यार्थियों और शिक्षकों के वेबपोर्टल पर अकाउंट बनाने के निर्देश दे दिए हैं। अकाउंट बनने से वेबपोर्टल से सभी शिक्षक और विद्यार्थी जुड़ जाएंगे।

प्रोजेक्ट के माध्यम से अनसुलझे सवालों का एक क्लिक में ही हल कर सकेंगे। स्वयंसिद्धम पोर्टल के माध्यम से उच्च अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों के कामकाज पर भी नजर रख सकेंगे। आरएमएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर घनश्याम चंद ने बताया कि स्वयं सिद्धम योजना से बच्चे लाभान्वित होंगे।

यह है स्वयं सिद्धम योजना
स्वयं सिद्धम योजना के तहत 9वीं से 12वीं तक कई विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई होगी। किताबों में जो सामग्री है, उसके अलावा बच्चों को पढ़ने के लिए किताबों से अतिरिक्त जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी। स्कूल प्रिंसिपल और विषय संबंधी शिक्षक पर अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध करवाने का जिम्मा होगा। इसका डाटा बैंक तैयार होगा। डाटा बैंक में विषयों संबंधी कई ऐसे सवाल भी होंगे, जिनका जवाब हर स्टूडेंट्स को आना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें