फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन होगी निरस्त हुई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा

Wed, 28 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फर्जी परीक्षार्थियों के पकड़े जाने पर 11 अगस्त को निरस्त की गई हिमाचल पुलिस में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा अब आठ सितंबर को होगी। पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को एक बैठक में लिखित परीक्षा कराने की तिथि तय कर दी है और इसके लिए समय दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच का निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हिमाचल में केंद्र सरकार की कंपनी लगाएगी परीक्षा केंद्रों पर जैमर
चूंकि पिछली बार की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी और नकल के लिए हाईटेक उपकरण पकड़े जाने पर सरकार ने यह परीक्षा रद्द कर दी थी। इस मामले की जांच में अब तक 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है। अब नए सिरे से परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1063 पदों के लिए सभी 13 पुलिस जिलों की भर्ती परीक्षा में करीब 39 हजार परीक्षार्थी लिखित परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे, ताकि हाईटेक उपकरणों से भी नकल न हो सके। साथ ही परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यही नहीं, इस बार अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड ऑनलाइन नहीं, बल्कि परीक्षा के दिन केंद्र पर ही मिलेंगे। परीक्षार्थी को एक कलर फोटो और अपना आईडी प्रूफ लेकर आना होगा, जिसके आधार पर पुलिस विभाग एडमिट कार्ड देने के दौरान परीक्षार्थी का सत्यापन करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें