चीफ जस्टिस ने कहा कि नालागढ़ में 14 दिनों का अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय सर्किट कोर्ट चलता था। यहां 1184 मामले लंबित पड़े हैं, लेकिन अब यहां स्थायी न्यायालय खुल जाने से लोगों को आसानी व सुगमता के साथ न्याय मिलेगा। विचाराधीन मामलों की जल्द सुनवाई हो सकेगी। जिला सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा ने चीफ जस्टिस का यहां पहुंचने पर स्वागत किया और अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय के उद्घाटन करने के लिए आभार जताया।
यह रहे मौजूद
प्रदेश एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा, बार कौंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल वीरेंद्र सिंह, जिला सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश नालागढ़ बरिंद्र ठाकुर, एसीजेएम एवं वरिष्ठ न्यायाधीश नालागढ़ कपिल शर्मा, जेएमआईसी एवं कनिष्ठ न्यायाधीश जितेंद्र कुमार, जस्टिस विवेक ठाकुर, बार एसोसिएशन नालागढ़ के प्रधान दिनेश कौशल, जिलाधीश विनोद कुमार, सीईओ बीबीएनडीए केसी चमन, एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, एएसपी बद्दी एनके शर्मा, डीएसपी नालागढ़ चमन लाल, एसएचओ राजकुमार वर्मा सहित बार एसोसिएशन नालागढ़ के पदाधिकारी, सदस्य एवं अधिवक्ता व अधिकारी मौजूद रहे।