फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के किन्नौर में आशा कार्यकर्ता समेत चार नए कोरोना मरीज

Fri, 03 Jul 2020 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर( किन्नौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के किन्नौर जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में पुलिस कर्मी और आईटीबीपी जवानों के बाद अब एक आशा वर्कर भी कोरोना वायरस की चपेट में आई है। इससे जिले के लोगों में हडकंप मच गया है। भावानगर थाने में चार पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद निचार खंड के भावानगर सहित अन्य गांवों से एक जुलाई को 302 लोगों के सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। इनमें से 294 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि आठ की रिपोर्ट शुक्रवार शाम को आई है। इनमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव और चार अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। आज एक पॉजिटिव भावानगर और तीन ग्राम पंचायत निचार में पाए गए हैं। ग्राम पंचायत निचार में एक सैनिक छुट्टी पर घर आया था। प्रशासन ने उसे और उसकी पत्नी को होम क्वारंटीन में रखा था। कोरोना जांच में पति-पत्नी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निचार में ही आशा कार्यकर्ता भी संक्रमित हुई है। जबकि चौथा संक्रमित भावानगर स्थानीय बाजार में ही रहता है। किन्नौर के डीसी गोपाल चंद ने चार नए कोरोना मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत निचार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें