इसमें कहा गया था कि आवेदन फार्म के साथ लगने वाली राशन कार्ड की प्रति में परिवार के सदस्यों का पूरा ब्यौरा उचित तरीके से नहीं होता है। नतीजतन, परिवार के हरेक सदस्य के आधार कार्ड की प्रति भी आवेदन के साथ जमा करवाने की बात कही गई थी।
उज्ज्वला योजना के तहत दो पन्नों का आवेदन पत्र भर कर नजदीकी एलपीजी वितरण केंद्र में जमा करवाना होता है। आवेदन फॉर्म में नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, बीपीएल प्रमाण पत्र, फोन नंबर, राशन कार्ड नंबर, जन धन/बैंक खाता संख्या भी लिखना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रत्येक दस्तावेज की प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होता है।