फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज पर 10 करोड़ रुपये से बनेगा नया परिसर, शिफ्ट होगा रेन शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंकिंग जोन में बहुमंजिला भवन बनाने की तैयारी, रिज के स्तर से ऊंचा नहीं होगा परिसर
विज्ञापन

नए परिसर में घोड़ों के लिए भी बनेगी पक्की जगह
निचली मंजिलों में खुल सकते हैं निगम के कार्यालय

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर सिंकिंग जोन में खाली होने वाली जगह पर जल्द नए परिसर का निर्माण किया जाएगा। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बहुमंजिला परिसर के लिए राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की तैयारी नए साल से पहले निर्माण कार्य शुरू करवाने की है। इसके लिए दुकानों और ढारों को हटाकर खाली करवाई जा रही जगह लोक निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी। निगम के अनुसार नए परिसर का निर्माण रिज मैदान के मौजूदा स्तर के अनुरूप किया जाएगा। इसकी ऊपरी मंजिल रिज के समानांतर होगी और इसे मैदान के स्तर से ऊंचा नहीं बनाया जाएगा। परिसर बनने से धंस रहे रिज के इस हिस्से को मजबूती मिलने के साथ मैदान का विस्तार भी होगा। निर्माण के बाद रिज का यह हिस्सा पहले से अधिक खुला और व्यवस्थित नजर आएगा। नए परिसर में रिज पर मौजूद रेन शेल्टर को भी शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा घोड़ों के लिए नए सिरे से पक्की जगह तैयार की जाएगी। परिसर की निचली मंजिलों में नगर निगम अपने कार्यालय या व्यावसायिक परिसर विकसित कर सकता है। इससे इस जगह का बेहतर उपयोग हो सकेगा।नगर निगम की योजना अगले छह महीने में निर्माण कार्य पूरा करने की है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि रिज पर नए परिसर का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें