फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति जिंटा के ‘घर’ आएंगे नेस वाडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीति जिंटा से बदसलूकी के कारण विवादों में फंसे किंग्स इलेवन पंजाब के मालिक नेस वाडिया दो अक्तूबर को हिमाचल आ सकते हैं। सोलन का लारेंस स्कूल सनावर 2 से 4 अक्तूबर तक अपना 167वां स्थापना दिवस मनाएगा।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने अपने 1989 बैच से निकले सनारियन और स्कूल से पास आउट हुई बड़ी हस्तियों को समारोह में बुलाया है।

नेस वाडिया, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और बालीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। इन हस्तियों के स्थापना समारोह में आने की संभावना है।

भूटान नरेश होंगे चीफ गेस्ट

चीफ गेस्ट के रूप में किंग आफ भूटान जिग्मे खेसर नामयाल वांगचुक शिरकत करेंगे। उनकी पत्नी जेटसन पेमा इसी स्कूल की ओल्ड सनारियन हैं। स्कूल के पीआरओ आरएस चौहान और फैकल्टी राजेश पुरी ने इसकी पुष्टि की है।

पेमा 2011 में बनी क्वीन ऑफ भूटान
दो साल पहले ही भूटान देश के शाही परिवार की क्वीन बनी जेटसन पेमा लारेंस की ओल्ड सनारियन हैं। वे वर्ष 2008 में सनावर से प्लस टू कर निकलीं। पेमा का 15 अक्तूबर 2011 को भूटान नरेश के साथ विवाह हुआ।
विज्ञापन

यह हैं प्रतिष्ठित ओल्ड सनारियन

1847 में स्थापित लारेंस स्कूल सनावर से कई महान हस्तियां निकली हैं। अभिनेता संजय दत्त, सैफ अली खान, पूजा बेदी, नेस वाडिया, इकबाल खान, अमर तलवार, परीक्षित साहनी, नीना गुप्ता, रितिक रोशन के एक्स चीफ इलेक्शन कमिश्नर ऑफ इंडिया नवीन चावला, मेनका गांधी, पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के एक्स सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई, कुलदीप बिशनोई आदि इसी स्कूल में पढ़े हैं। नेपाल के आर्मी चीफ जरनल गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा भी इसी स्कूल से निकले हैं जो पिछली बार मुख्य अतिथि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें