फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनईपी से जरूरतों के अनुरूप शिक्षा पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के सहयोग से आयोजित एनईपी-2020 पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना होगा। इसके लिए विज्ञान, कला, वाणिज्य और तकनीकी शिक्षा को आपस में जोड़ना जरूरी है। उन्होंने हाइड्रोजन ऊर्जा और साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में नवाचार एवं शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कुलपति ने कहा कि सशक्त शिक्षक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। कार्यशाला में आचार्य हरि मोहन, आचार्य कुलदीप सिंह कटोच और आचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा सहित प्रदेशभर से आए शिक्षक-प्रशिक्षकों और शोधार्थियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें