फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचआरटीसी बस में 9.810 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी को विशेष न्यायाधीश डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला 30 अगस्त का है जब शोघी पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ से शिमला आ रही एचआरटीसी बस को रोका गया। बस की सीट नंबर 22 पर बैठे कुमारसैन निवासी आरोपी हितेश वर्मा के पास से 9.810 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी 4 सितंबर से न्यायिक हिरासत में चल रहा था। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और आरोपी 22 वर्षीय युवा है। इसका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। मामले का ट्रायल पूरा होने में लंबा समय लगेगा, ऐसे में उसे अनिश्चितकाल के लिए जेल में नहीं रखा जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें