फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट थॉमस की नेहा स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Mon, 22 Sep 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट थॉमस स्कूल के शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर वाहवाही लूटी। समारोह में लेफ्टीनेंट जनरल बलविंदर सिंह सच्चर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


नेहा धीमान को स्टूडेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया।  कक्षा आठवीं से शिवांगी मलिक, श्रुति भारद्वाज, अंजली साहनी, नौवीं से गरिमा, प्रिया ठाकुर और प्रिया गुप्ता, दसवीं से नवीन वर्मा, मयंक कुमार, नवीन भाटिया, ग्यारहवीं कक्षा (साइंस) से प्रदीप, निशांत, सृष्टि नरयाल, ग्यारहवीं कक्षा (कामर्स) से वंदना शर्मा, कृतिका ठाकुर और रितिका सूद, ग्यारहवीं कक्षा (आर्टस) से दीक्षा, मन्नत और नितिका को पुरस्कृत किया गया।

बारहवीं कक्षा (नॉन मेडिकल) अपूर्व गौतम, ईशान शर्मा और साहिल धीमान, बारहवीं कक्षा (मेडिकल) से अमनदीप कौर, तेनजिन लैगडेल, रीना कुमारी, बारहवीं कक्षा (कामर्स) से हर्षिता सिंह पहले, प्रत्यूष राज, दीक्षा शर्मा, बारहवीं कक्षा (आर्ट्स) से अभिषेक सिंह, महक भारद्वाज और दीक्षित मल्होत्रा सम्मानित कई गईं।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने अभिनंदन नृत्य के साथ किया। स्कूल की प्रधानाचार्य विधु प्रिया चक्रवर्ती ने समारोह में उपस्थित लोगों का स्वागत किया। समारोह में हैड ब्वाय का भाषण, नाटक ‘यू आर द लाइट’, सूफी डांस व हिमाचली नाटी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें