फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर की नीति के सिर सजा मनाली क्वीन का ताज

Tue, 02 Jan 2018 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली के क्लब हाउस में नववर्ष की पूर्व संध्या पर खूब जश्न हुआ। इस दौरान मनाली क्वीन 2018 प्रतियोगिता भी हुई। इसमें जयपुर की नीति ने मनाली क्वीन 2018 का ताज पहना।

विज्ञापन


इसके अलावा भी कई प्रतियोगिताओं में बाहरी राज्यों के पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। जयपुर की नीति अपने परिवार के साथ मनाली नव वर्ष मनाने आई थीं।

क्लब हाउस में नववर्ष के दौरान आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में क्वीन प्रतियोगिता में नीति ने 25 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए मनाली क्वीन 2018 का ताज पहना। 

लेमन कपल डांस प्रतियोगिता में मिस्टर और मिसेज दिल्ली के प्रशांत अग्रवाल ने पहला स्थान पाया।

कपल स्टेच्यू डांस में मुंबई के सचिन गुप्ता और पालमपुर के मिस्टर और मिसेज हरीश शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बेस्ट डांसिंग कपल प्रतियोगिता में मुंबई के मिस्टर और मिसेज दीपिका ने प्रथम स्थान झटका।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली की धैर्या ने मारी बाजी

7 से 12 वर्ष आयु वर्ग में लड़कियों की प्रतियोगिताओं में दिल्ली की इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 7 से 12 वर्ष की बेस्ट डांसिंग लड़के की प्रतियोगिता में दिल्ली की धैर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों में 4 से 7 वर्ष के आयु वर्ग में दिल्ली की शिविका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 4 से 7 आयु वर्ग में कुल्लू के आर्यन ने प्रथम स्थान पाया। इसी के साथ देर रात तक क्लब हाउस समेत मनाली के निजी होटलों में जश्न का दौर चलता रहा।

मनाली में इस बार सैलानियों की आमद पहले की अपेक्षा अधिक रही। इसके लिए प्रशासन और होटलियर भी पूरी तरह से तैयार नहीं थे। इस कारण जश्न में कई पर्यटकों को एंट्री भी नहीं मिल पाई। हजारों सैलानियों ने मनाली माल रोड पर खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें