साथ ही लोनिवि की मशीनरी मलबा हटाने के लिए जुटी हुई है। तांत्रिक विधि द्वारा दर्शाई गई जगह के समीप जैसे ही मशीनरी पहुंच रही है तो मलबा ओर गिरता जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
एक तरफ जहां रेस्कयू टीम मशीनों के जरिए मलबे तले मशीन सहित दबे रवि को तलाशने में जुटी हैं तो वहीं, परिजनों सहित जिले के हजारों लोग रवि के सुरक्षित जल्द मिलने की भी दुआ कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से छह मशीनें लगाई गई हैं। एक तरफ जहां मुख्य मार्ग पर कार्य जारी है तो वहीं दूसरी तरफ नाले में डंप किए गए मलबे को भी अलग किया जा रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ पिछले तीन दिनों से पहुंच रही है।
पोकलेन ऑपरेटर रवि के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। परिजन एकटक मलबे को देखकर ऑपरेटर के निकलने की कामना कर रहे हैं। वहीं, मौके पर पहुंचने वाले लोग भी परिजनों को डांडस बंधाने की ही कोशिश करते देखे जा सकते हैं।