फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलग स्कूल में एनसीसी कैडेटों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग की एनएसएस, एनसीसी इकाई और इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शिविर का आयोजन किया। शिविर में स्वयंसेवियों ने बान और देवदार के साथ औषधीय तथा फलदार पौधे रोपे। एनसीसी अधिकारी कमलेश कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामलाल, लीला शर्मा और इको क्लब इंचार्ज सुनीता चौहान ने बताया कि एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत अध्यापकों ने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर के आसपास पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सबसे सरल और अच्छा उपाय है अधिक से अधिक पेड़ लगाना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें