फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भराड़ी स्कूल की नव्या और आरुषि रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला छोटा शिमला में बुधवार को खंड स्तरीय टेलविजार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 20 स्कूलों के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी रशिमा राणा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता करवाई गई। सीनियर वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ी की नव्या और आरुषी ने पहला, खलीनी स्कूल की परीक्षा और समृद्धि ने दूसरा और छोटा शिमला स्कूल के जतिन और अनुराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला छोटा शिमला के मन्नत और सरयांश ने पहला, कसुम्पटी स्कूल के सूरज और अरमान ने दूसरा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला विकासनगर की नीना और खुशर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम भारती फाउंडेशन और प्रारंभिक शिक्षा विभाग शिमला के संयुक्त तत्वाधान में करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें