फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरकेएमवी और सेंट बीड्स कॉलेज में की नवरात्र पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नवरात्र के उपलक्ष्य में राजधानी के कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में दुर्गा और सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। वहीं सेंट बीड्स कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आरकेएमवी में नवरात्र उत्सव के उपलक्ष्य में मांग दुर्गा और सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अनुरीता सक्सेना और अन्य शिक्षकों ने पूजा अर्चना की। कॉलेज में भंडारा भी लगाया गया। इस आयोजन के लिए 50,000 रुपये अनिल ज्योति लखनपाल और 11000 रुपये कॉलेज की पूर्व छात्रा संघ की ओर से प्रदान किए। वहीं सेंट बीड्स कॉलेज में नवरात्र उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चारों सदन आईएनएस चिराग, हिम्मत, विक्रांत और विकास की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने रैंप वॉक किया और गरबा नृत्य कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. सिस्टर मौली अब्राहम और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें