फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा; बनाए 16 केंद्र

Fri, 30 Oct 2026 10:55 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। जिला शिमला में इसके लिए 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
नवोदय प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला शिमला में परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किया गया है, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिल सके।

शिमला जिले में इन स्थानों पर होंगे परीक्षा केंद्र
जिला शिमला में परीक्षा केंद्र शिमला, ठियोग, रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव, क्वार, चौपाल, नेरवा और कुपवी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 का एडमिट कार्ड निर्धारित लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक:
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card

नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट:
https://navodaya.gov.in/
 

Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है। विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य ने सभी अभ्यर्थियों और अभिभावकों से समय रहते परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें