फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: वन मंत्री के सरकारी आवास में बना दी नवग्रह वाटिका, जांच बैठाई

Sun, 04 Dec 2022 10:50 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला

सार

वन मंत्री राकेश पठानिया के शिमला स्थित सरकारी आवास में बनाई नवग्रह वाटिका पर जांच बैठाई गई। है। उनके आवास परिसर में कोर एरिया के नियमों की धज्जियां उड़ाने और सरकारी फंड का दुरुपयोग करने की शिकायत हुई है।
विज्ञापन
नवग्रह वाटिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के वन मंत्री राकेश पठानिया के शिमला स्थित सरकारी आवास में बनाई नवग्रह वाटिका पर जांच बैठाई गई। है। उनके आवास परिसर में कोर एरिया के नियमों की धज्जियां उड़ाने और सरकारी फंड का दुरुपयोग करने की शिकायत हुई है। इस पर प्रधान सचिव वन ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हॉफ) को एक पत्र भेजा है, जिसमें छानबीन के आदेश जारी कर उपयुक्त कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है। प्रधान सचिव वन ने यह चिट्ठी (संख्या - एफएफई बी-सी (1) -4/2022) 21 नवंबर 2022 को भेजी है, जो पिछले दिनों पीसीसीएफ (हॉफ) के कार्यालय में पहुंच गई है।

विज्ञापन


चूंकि मामला वन मंत्री के सरकारी आवास से संबंधित है तो इसलिए अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं कि कैसे कार्रवाई करें। इस पत्र में 7 नवंबर 2022 को मिली एक शिकायत का उल्लेख है।  इस वाटिका में नवग्रहों की शांति के लिए सौर मंडल बनाकर बीच में सूर्य और चारों और आठ अन्य ग्रहों से संबंधित पौधे रोपे गए हैं। शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इसकी शिकायत भेजी है। आरोप लगाए हैं कि नगर नियोजन विभाग और नगर निगम एनजीटी के आदेशों का हवाला देते हुए आम लोगों को परेशान कर रहे हैं, मगर मंत्री के आवास पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर निर्माण हो रहा है।

नवग्रह वाटिका न तो कैसीनो है, न ही शराब का अड्डा: पठानिया,
नवग्रह वाटिका न तो कैसीनो है, न ही शराब का अड्डा है। यह हमारी संस्कृति का मान-सम्मान और हमारी धरोहर है। यह वाटिका वहां हमेशा रहेगी। ऐसी हम हजार जगह बनाएंगे। इस पर पैसा खर्च कर मैं गर्व महसूस करूंगा। अधिकारियों के पास आजकल कोई काम नहीं है। यह घर मेरा निजी नहीं है, यह सरकारी है। नौ गमले हैं और प्लास्टिक शीट लगी है। इसमें ज्यादा खर्च नहीं हुआ है।-राकेश पठानिया, वन मंत्री, हिमाचल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें