फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में प्राकृतिक आपदाएं हैं चिंता का विषय : शुक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने दी हरित आवरण बढ़ाने की सलाह
विज्ञापन

ग्लेन में 250 पौधे रोप कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अन्नाडेल के ग्लेन में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही प्राकृतिक आपदाएं चिंता का विषय हैं, इसके लिए हमें पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देना होगा। इस दौरान ग्लेन में देवदार के 250 पौधे रोपे गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अन्नाडेल के जूनियर रेडक्राॅस के स्वयं सेवकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने पौध रोपण अभियानों में सहभागिता सुनिश्चित कर प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण योजना के तहत पौधारोपण के लिए वन विभाग को 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। कहा कि इस वर्ष वन विभाग ने राज्य में नौ हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी और राज्य रेडक्रॉस के स्वयं सेवक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें