फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद ट्रकों की हड़ताल खत्म, किसानों-बागवानों को राहत

Fri, 27 Jul 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ दिनों से जारी ट्रक ऑपरेटरों की देश व्यापी हड़ताल शुक्रवार शाम को खत्म हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक के बाद ट्रकों यूनियनों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


ऑल हिमाचल ट्रक फेडरेशन के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार से हिमाचल के करीब 80 हजार ट्रक सड़कों पर दौड़ना शुरू हो जाएंगे। सेब, सब्जी और उद्योगों की डिमांड के अनुसार ट्रक दिए जाएंगे।

हड़ताल से हिमाचल के उद्यमियों, दवा-सीमेंट कंपनियों और किसानों-बागवानों को अरबों की चपत लग चुकी है। अकेले बीबीएन में उद्योगों को 3000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। कच्चा माल न मिलने से सोलन के 90 फीसदी उद्योग बंद पड़ गए थे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ही सेब तुड़ान रोकने को कहा था, लेकिन अब उद्यमियों समेत किसानों-बागवानों को बड़ी राहत मिलेगी। उधर, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने भी ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म होने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें