फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाखू स्कूल में राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स शिमला में वीरवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन की एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिमला क्लस्टर के पांच केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत का परिचय कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य वीर चंद ने स्वागत भाषण में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की महत्ता बताते हुए राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और विविधता में एकता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ संग्राम सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें