फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट बीड्स में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। आयोजन का विषय विज्ञान में महिलाओं की भूमिका और विकसित भारत के निर्माण में उनका योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन और रमन प्रभाव पर आधारित वृत्तचित्र से हुई। इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। भौतिकी विभाग की छात्राओं की कार्यशील मॉडलों की प्रदर्शनी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। विषय के अनुरूप पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी हुईं। भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना शर्मा ने विज्ञान के अनसुने नायकों, विशेषकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य सिस्टर रोजिली ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक सोच को अपनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें