स्पर्धा में देशभर के प्रतिभागी ले सकते हैं भाग संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। महाशिवरात्रि महोत्सव पर ऐतिहासिक नगरी बैजनाथ में 14 और 15 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन होगा। जिला शतरंज एसोसिएशन कांगड़ा की ओर से आयोजित की जा रही दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश के किसी भी राज्य से शतरंज खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
यह प्रतियोगिता अंडर-9, अंडर-11, अंडर-15, अंडर-19 और ओपन कैटेगरी में होगी। आयोजक समिति के अनुसार सभी वर्गों में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता को फेयर प्ले, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के साथ नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 फरवरी निर्धारित की है जिसमें प्रवेश शुल्क 500 रुपये प्रति खिलाड़ी रखा है। पंजीकरण के लिए इच्छुक खिलाड़ी जगदीश चंदेल के फोन नंबर 7018640927 और मुनीश कुमार के फोन नंबर 8219241776 पर संपर्क कर सकते हैं। इस आयोजन में बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव समिति और एसडीएम बैजनाथ भी सहयोग कर रहे हैं।