एनपीपीए ने डीपीसीओ-2013 के आधार पर खुदरा मूल्य की गणना की, जिसके बाद निमोनिया, दिमागी बुखार, पेट में इंफेक्शन में उपयोग में आने वाली एमप्लस एबी के कैप्सूल, गैस और अन्य में काम आने वाली नोवाक्लोक्स एलबी कैप्सूल की कीमतों को निर्धारित किया है।
देश में निमोनिया, दिमागी बुखार, इंफेक्शन, बैक्टीरियल संक्रमण की दवाओं की कीमतें निर्धारित हो गई हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने खुदरा मूल्यों की गणना के बाद इसे निर्धारित किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। निर्धारित कीमतों से अधिक पर बेचने पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। बीते सोमवार को भी 75 दवाओं और इंजेक्शन के दाम एनपीपीए ने निर्धारित किए थे। उनमें कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों में उपयोग में आने वाली दवाएं और इंजेक्शन शामिल थे।
विज्ञापन
एनपीपीए ने डीपीसीओ-2013 के आधार पर खुदरा मूल्य की गणना की, जिसके बाद निमोनिया, दिमागी बुखार, पेट में इंफेक्शन में उपयोग में आने वाली एमप्लस एबी के कैप्सूल, गैस और अन्य में काम आने वाली नोवाक्लोक्स एलबी कैप्सूल की कीमतों को निर्धारित किया है। बैक्टीरियल संक्रमण और गले के इंफेक्शन में उपयोग में आने वाली ट्रेसमोक्स एलबी कैप्सूल की कीमतों को भी गणना के बाद तय कर दिया गया है। हालांकि, प्राधिकरण इन मूल्यों को समय-समय पर घटाता और बढ़ाता है और यह रूटीन प्रोसेस है। संवाद