फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता अब 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया है। पहले यह प्रतियोगिता 23 और 24 मार्च को प्रस्तावित थी जिसे अब संशोधित कर 30 और 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा। विधि विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों और विधि महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे जिनमें दो वक्ता और एक शोधार्थी शामिल रहेगा। विजेता टीम को 7 हजार, उपविजेता को 5 हजार और सर्वश्रेष्ठ वक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल को 2100-2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें