फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल गेम्स: नेटबाल में हिमाचल प्रदेश ने पहली बार कांस्य पदक पर किया कब्जा

Mon, 10 Feb 2025 03:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)

सार

38वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की पुरुष वर्ग की टीम ने तीसरे स्थान पर कब्जा करते हुए प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। पहली बार नेटबाल खेल में हिमाचल प्रदेश ने कांस्य पदक जीता है।
 
विज्ञापन
नेशनल गेम्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के देहरादून में चल रही 38वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की पुरुष वर्ग की टीम ने तीसरे स्थान पर कब्जा करते हुए प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। पहली बार नेटबाल खेल में हिमाचल प्रदेश ने कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय खेलों में डीओसी एवं हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक कुमार आनंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल और मेजबान उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में मेजबान उत्तराखंड ने हिमाचल की टीम को 57-45 के अंतर से हराकर फाइनल में पहुंचने से रोक दिया। प्रदेश की टीम को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के अध्यक्ष एवं एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय कोच भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बिना सरकारी सुविधाओं से हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करना कठिन कार्य है। इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश की टीम में अपनी जीत को दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीता है। उन्होंने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश नेटबाल संघ प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संघ की ओर से बधाई दी है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से नेटबाल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों में उत्सव का माहौल है।

महिला हैंडबाल टीम क्वार्टर फाइनल में
उत्तराखंड में चल रही नेशनल गेम्स में प्रदेश की महिला हैंडबाल टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। रविवार को हुए अंतिम लीग मैच में हिमाचल ने राजस्थान को 42-14 गोल के अंतर से हराया।प्रदेश की टीम अपने पूल में तीनों मैच जीत कर टॉप पर रही। राजस्थान के साथ हुए मैच में प्रदेश की ओर से मेनिका पाल ने 6, गुलशन ने 4, जागृति ने 2, भावना शर्मा ने 8, शालिनी ठाकुर ने 5, मिताली शर्मा ने 4 गोल किए। क्वार्टर फाइनल मैच 11 फरवरी को होगा। प्रदेश हैंडबाल महिला टीम की एकतरफा जीत पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, महासचिव राजेश भंडारी, सह सचिव डीडी तनवर, कोच स्नेहलता, मनोज ठाकुर, मैनेजर परवीन दुबे, सुशील कुमार आदि ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने अगले मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि प्रदेश की महिला हैंडबाल टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल रही हैं। पिछले नेशनल गेम्स में भी प्रदेश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

 10,000 मीटर में सावन की सुनहरी दौड़, एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
नेशनल गेम्स में मंडी जिले में धावक सावन बारवाल ने मीट रिकाॅर्ड बनाते हुए 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। 38वें नेशनल गेम्स में सावन बारवाल ने नया मीट रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 28:49.93 समय के साथ दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा किरण मातरे ने रजत और विनोद सिंह ने कांस्य पदक जीता। अब वे 12 फरवरी को 5,000 मीटर दौड़ में दमखम दिखाएंगे। उम्मीद जताई जा रही कि इसमें भी वे हिमाचल के लिए पदक जीतेंगे। सावन ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के क्वालीफिकेशन मार्क 29:33.26 को आराम से पार कर लिया। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 27 से 31 मई तक गुमी, रिपब्लिक ऑफ कोरिया में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें