फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नरेश चाैहान बोले- सरकार के दो साल के सफल कार्यक्रम से भाजपा को करारा और मुहतोड़ जवाब मिला

Thu, 12 Dec 2024 04:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिस तरह से अपने भाषण में आक्रामता दिखाते हुए भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए, उससे भाजपा को सबक लेने जरूरत है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कल बिलासपुर में आयोजित प्रदेश सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के दो साल के सफलतम कार्यकाल में प्रदेश के हजारों लोग गवाह बने। इस सफल कार्यक्रम से भाजपा को एक करारा एवं मुहतोड़ जवाब मिला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिस तरह से अपने भाषण में आक्रामता दिखाते हुए भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए, उससे भाजपा को सबक लेने जरूरत है। उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार गिराने के मुंगेरी लाल की तरह सपने लेने वाली भाजपा को इस समारोह यह संदेश दे गया कि प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल मार्गदर्शन एवं गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार चट्टान की तरह मजबूत है। 

विज्ञापन


नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा धनबल से सत्ता हथियाने का जो घटिया प्रयास कर रही है, उसमें वह कभी कामयाब नहीं होगी। क्योंकि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर जो भरोसा जताया है उसमें सरकार अपनी नीतियों एवं कार्यक्रमों के बल पर अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और लोगों से चुनावों के समय किए गए सभी वायदों को हर हालत में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भाजपा की तरह झूठ बोलने और लोगों को बरगलाने में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास करती है। चौहान ने कहा कि कल के समारोह में मुख्यमंत्री ने छह नई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वित्तीय लाभ भी वितरित किए । उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया जाएगा और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अभी से सख्त फैसले लेने आरंभ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विजन के अनुसार गरीब व किसान के हित तथा गांवों के विकास का नया मॉडल आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए नरेश चौहान ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में शराब माफिया और पेपर माफिया पनपा और उनकी ऐसी अकर्मण्यता  के कारण हिमाचल प्रदेश का भट्ठा बैठा । उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री डबल इंजन का राग अलापते रहे और कर्जे पर कर्जा लेते रहे लेकिन उनके पास ना तो कोई योजनाएं थीं और ना ही कोई विजन था।  पूर्व भाजपा सरकार हजारों करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में छोड़ गई जिसका परिणाम आज हमारी सरकार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घबराने वाले नेता नहीं है बल्कि हर विषम परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2027 तक इस प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का जो सपना लिया है, वह हर हालत में पूरा होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें