फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की मार्केट में पहुंची सस्ती 'नमो टी'

Sun, 01 Jun 2014 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नमो टी स्टॉल के बाद अब नमो चायपती भी हिमाचल की मार्केट में पहुंच रही है। लोग सस्ती नमो टी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने मोदी को पीएम बनाने के लिए नमो टी स्टॉल का सहारा लिया था। अब कोलकाता की एक कंपनी ने प्रधानमंत्री के नाम पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए नमो टी के नाम से सस्ती चायपत्ती बाजार में उतारी है।

ऊना में नमो टी का 250 ग्राम का पैकेट 60 रुपये में मिल रहा है। कारण चाहे मोदी प्रेम हो या फिर चायपत्ती का सस्ता होना, लोग इसे धड़ाधड़ ले रहे हैं।

कंपनी ने पैकेट में मोदी का फोटो भी लगाया है। साथ ही ‘नई सोच, नई उम्मीद’ का स्लोगन भी दिया है। कंपनी ने मोदी के चाहने वालों को लुभाने के लिए अनोखा तरीका निकाला है।
विज्ञापन


दूसरी चाय से काफी सस्ती

बाजार में पहुंची नमो चाय को लोग भी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बाजार में लंबे समय से मौजूद दूसरे चाय उत्पादों की तुलना में नमो चाय 20 से 25 रुपये तक सस्ती मिल रही है।
विज्ञापन


साईं कंफेक्शनरी के मालिक सन्नी कौशल का कहना है कि नमो चाय को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नमो चाय खरीदने वाले ग्राहक चंदन कौशल, सन्नी कुमार, रमेश कुमार, भूपिंद्र सिंह, कर्ण कुमार, अक्षय, अमन दीप, सुरेंद्र हीर का कहना है कि नमो चाय कम समय में ही नरेंद्र मोदी की तरह लोगों के बीच लोकप्रिय हो गई है। इसका स्वाद भी अच्छा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें