शिमला। ईद उल अज्हा आज मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मस्जिदों पर नमाज पढ़ी जाएगी। जतोग, कसुम्पटी में सुबह 8:00 बजे, बालूगंज, ईदगाह और संजौली में सुबह 8:30 और मिडल बाजार में 9 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। यह जानकारी मौलाना मुमताज अहमद कासमी ने दी है।