फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध में खुलासा, हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते बचाएगी इस बीमारी से

Tue, 23 May 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बीमारी स्वाइन फ्लू से बचना है तो रोगी या संदिग्ध व्यक्ति से हाथ मिलाने के बजाय उसका नमस्ते करके अभिवादन करें। अध्ययन में पाया गया है कि 80 फीसदी मामलों में स्वाइन फ्लू के विषाणु एक रोगी से दूसरे को हाथ मिलाने से फैल रहे हैं। ऐसे में अभिवादन का भारतीय तरीका ‘नमस्ते’ स्वाइन फ्लू से बचा सकता है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय में संक्रामक रोगों के राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने बताया कि यही कारण है कि स्वस्थ लोगों को मरीजों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ रोगी को बार-बार हाथ धोने की सलाह देते हैं।

इस तरह स्वाइन फ्लू ‌‌का शिकार होते हैं आप

स्वाइन फ्लू का एच1, एन1 वायरस वैसे तो सांस के माध्यम से एक मरीज से दूसरे मरीज में फैलता है, लेकिन स्वाइन फ्लू से संक्रमित कोई मरीज किसी सामान्य व्यक्ति से हाथ मिलाए तो वह संक्रमित हो सकता है। डॉ. राकेश भारद्वाज ने कहा कि हाथ मिलाने के बाद जैसे ही सामान्य व्यक्ति का हाथ नाक के संपर्क में आता है तो सांस के माध्यम से इसका विषाणु शरीर में प्रवेश कर जाता है।

कई बार स्वाइन फ्लू के मरीज ने कफ या थूक से युक्त अपना हाथ कुर्सी, टेबल या फर्श पर लगाया हो और उसी जगह पर हाथ लगाने वाले व्यक्ति को भी ये बुखार हो सकता है। ऐसे में साबुन से बार-बार हाथ धोना जरूरी है। मरीज से कम से कम तीन फीट की दूरी बनाए रखनी चाहिए। बिना मास्क पहनें न मिलें।

हाथों में आधे घंटे तक सक्रिय रहता है वायरस

चिकित्सकों के अनुसार स्वाइन फ्लू का वायरस पीड़ित आदमी के छींकने, खांसने, हाथ मिलाने और गले मिलने से फैलता है। हाथों में ये वायरस 30 मिनट तक सक्रिय रहता है।


ये स्टील और प्लास्टिक में 24 से 48 घंटों तक, कपड़ों में 8 से 12 घंटों तक और टिश्यू पेपर में 15 मिनट तक रहता है। 
विज्ञापन

इस साल स्वाइन फ्लू से हुई चार मरीजों की मौत

हिमाचल में स्वाइन फ्लू का वायरस इन दिनों काफी सक्रिय है। जनवरी 2017 से अब तक स्वाइन फ्लू के संदेह पर 100 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 25 लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। इनमें से चार रोगियों की मौत हुई है। तीन मरीजों की मौत तो पिछले दिनों ही हुई है। 

स्वाइन फ्लू के लक्षण
शुरुआत में बार-बार नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द, अकड़न महसूस होना, सिर में दर्द, लगातार खांसी, नींद न आना, थकान महसूस होना, दवा लेने पर भी बुखार न उतरना, गले में खराश, उल्टी-दस्त आदि लक्षण दिखते हैं। कुछ लोगों में सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्षण नजर आते हैं। स्वाइन फ्लू के प्राथमिक लक्षण दिखने में एक से चार दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें