फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मुठभेड़ में ढेर बदमाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 16 Jul 2018 11:55 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारा गया सनी मसीह
विज्ञापन

बिलासपुर के नयनादेवी में पंजाब पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में ढेर हुए सनी मसीह को पीठ के पीछे से तीन गोलियां मारी गई थीं। जोनल अस्पताल मंडी में हुए पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि आरोपी को लगी एक गोली दिल और फेफड़ों को चीरती हुई पसलियों में फंस गई थी। इसी गोली से उसकी मौत हुई।

विज्ञापन


दूसरी गोली कमर के ऊपर से पेट को चीरती हुई बाहर निकल गई थी। तीसरी गोली कान के करीब से छू कर निकल गई थी। शुक्रवार रात खरड़ के सोहाना से गन प्वाइंट पर कार लूटकर भागे जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सदस्यों के साथ नयनादेवी में हुई मुठभेड़ में पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर के धारीवाल निवासी सनी मसीह को मार गिराया था। दो आरोपी मौके से जबकि दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार किए थे। इस ऑपरेशन में दो पुलिस जवान भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

नयनादेवी में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में मारा गया था जग्गू गैंग से जुड़ा सनी मसीह

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जो गोली दिल और फेफड़ों का चीरती हुई निकली उससे खून बहना शुरू हो गया। चंद मिनटों में फेफड़े फेल हो गए थे। इस गोली ने एक साइड से दिल को भी चीर दिया था। इससे आरोपी तुरंत अचेत हो गया था। 

जोनल अस्पताल मंडी में मृतक सनी मसीह का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर संजय चंदेल ने बताया कि तीनों गोलियां पीछे से लगी हैं। एक गोली शरीर के आर-पार हो गई है।

जबकि, दूसरी गोली कान को छूकर निकल गई है। एक पीठ के पीछे से घुस कर पसलियों में जा फंसी थी। मौत का कारण फेफड़ों का फेल होना है। हालांकि, इसी गोली ने दिल को भी एक तरफ से चीर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें