फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नड्डा के स्वागत से थमी शहर की रफ्तार वीकेंड मनाने आए सैलानी भी जाम में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन

सुबह 11:00 बजे से ही कार्ट रोड से लेकर क्रॉसिंग तक लग गईं वाहनों की लाइनें, शाम को भी लगा रहा जाम
चौड़ा मैदान में स्वागत कार्यक्रम से भी हुई दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत समारोह से शनिवार को राजधानी की रफ्तार थम गई। शहर के कार्ट रोड पर सुबह 10:30 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर 12:00 बजे विक्ट्री टनल से लेकर क्रॉसिंग तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

इससे स्थानीय लोगों समेत वीकेंड पर छुट्टी मनाने शिमला आ रहे सैकड़ों सैलानी भी घंटों तक जाम में फंसे रहे। राजधानी के होटल पीटर हॉफ में होने वाली भाजपा की जनसभा के लिए प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता सुबह 11:00 बजे चौड़ा मैदान में जमा होना शुरू हो गए। इनकी गाड़ियां चौड़ा मैदान समेत आसपास की सड़कों के किनारे खड़ी हो गईं। 11:30 बजे तक यहां सैकड़ों कार्यकर्ता जुट गए जिसके चलते बालूगंज चौड़ा मैदान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई। कार्यकर्ताओं के जमावड़े के चलते बार-बार गाड़ियों को रोकना पड़ा। पुलिस ने इन वाहनों को वाया क्रॉसिंग रवाना किया। विक्ट्री टनल से बालूगंज क्रॉसिंग सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से लंबा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही और वाहनों की आवाजाही सुचारू करने की कोशिश की। दोपहर 12:05 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चौड़ा मैदान सड़क से पैदल ही पीटरहॉफ के लिए रवाना हुए। इस दौरान भी यहां लोगों का जमावड़ा लग गया। इससे काफी देर तक वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही। हालांकि दोपहर 12:30 बजे के बाद आवाजाही सामान्य हुई। हालांकि, जनसभा के लिए पहुंचे ज्यादातर वाहन सड़क किनारे खड़े होने से बार बार जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम को फिर शहर में लगा जाम
शहर में शाम 4:00 बजे के बाद फिर से सर्कुलर रोड पर यातायात जाम ने लोगों को परेशान किया। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने के अलावा वीआईपी मूवमेंट के चलते सर्कुलर रोड पर देर शाम 6:00 बजे तक वाहनों की कतारें लगती रही। इससे पांच से सात मिनट के सफर के लिए लोगों को एक घंटा तक लग गया। लोग यातायात व्यवस्था से भी परेशान दिखे। लोगों ने कहा कि शहर में हो रहे कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस को यातायात व्यवस्था में बदलाव करना चाहिए था। पुलिस ने यह व्यवस्था नहीं की जिससे दिन भर शहर में जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें