फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों के लिए राहत, इस दिन से मिलेगा सरसों और रिफाइंड

Thu, 13 Sep 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इसी सप्ताह डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेल मिलना शुरू हो जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर फाइल कर फाइल खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को भेज दी है। अब मंत्री की सहमति से तेल के रेट तय होने हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में बीते दो महीने से साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को तेल नहीं मिल रहा है। सरकार का दावा है कि उपभोक्ताओं को दो महीने तेल का कोटा एक साथ इसी महीने दिया जाना है। 

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का मानना है कि पहले जो तेल के टेंडर किए थे, उस हिसाब से उपभोक्ताओं को 80 और 90 रुपये के बीच प्रति लीटर तेल मिलना था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

रेट ज्यादा आने से रद्द किया था टेंडर

बाजार में सरसों तेल की कीमत 110 और 125 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को महंगा तेल न लेना पड़े, इसलिए टेंडर को रद्द किया गया था।

अब नए सिरे से टेंडर किए गए है। पहले उपभोक्ताओं को डिपो में सरसों तेल 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से उपलब्ध करवाया जा रहा था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि सरसों

तेल के दाम ज्यादा आए थे, इस कारण टेंडर रद्द किया गया। अब खाद्य आपूर्ति निगम ने नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसी सप्ताह से उपभोक्ताओं को डिपो में सस्ता तेल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें