फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो में महंगा मिलेगा सरसों तेल, सरकार ने फाइनल किया टेंडर

Sat, 10 Aug 2019 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सरसों तेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल के राशन डिपुओं में अब सरसों तेल तीन रुपये महंगा मिलेगा। सूबे के साढ़े 18 लाख कार्ड उपभोक्ताओं को इस माह से सरसों तेल के लिए प्रति लीटर 75 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अभी तक उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों तेल 72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने टेंडर फाइनल करने के साथ खाद्य आपूर्ति निगम को सप्लाई आर्डर जारी करने के निर्देश भी दे दिए हैं। निगम ने शुक्रवार को ही कंपनी को ऑर्डर जारी कर सोमवार से तेल सप्लाई शुरू करने को कह दिया है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सरसों तेल उपलब्ध हो सके।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि सरसों तेल का टेंडर फाइनल कर दिया है। उपभोक्ताओं को जल्द से सरसों तेल मिलना शुरू हो जाएगा। टेंडर के हिसाब से तेल के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को हर महीने एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल सब्सिडी पर दिया जाता है। रिफाइंड तेल का सप्लाई ऑर्डर पिछले सप्ताह पहले किया जा चुका है। अब सरकार ने सरसों तेल के टेंडर को मंजूरी दी है।

हिमाचल के उपभोक्ताओं को प्रदेश सरकार तीन दालें, दो लीटर तेल और चीनी सब्सिडी पर देती है, जबकि आटा व चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवाती है।  
विज्ञापन


पिछले महीने का कोटा भी इसी माह मिलेगा
जिन राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पिछले माह सरसों और रिफाइंड तेल डिपुओं में नहीं मिला था, उन्हें इसी माह पिछले कोटे का तेल भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें