फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका मूड बेहतर कर सकता है संगीत : डॉ. झाल्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में वीरवार को छात्रों के सांस्कृतिक व्यवहार पर संगीत कार्यक्रमों का प्रभाव विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डाॅ. चमन लाल बंगा ने शिरकत की। कार्यशाला में परफार्मिंग आर्ट विभाग के डाॅ. मदन झाल्टा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि संगीत एक व्यापक सांस्कृतिक प्रथा है जो प्राचीन सभ्यताओं से लेकर वर्तमान तक मौजूद है। उन्होंने कहा कि संगीत आपको प्रेरित कर सकता है, आपका मूड बेहतर कर सकता है और आपको आराम करने में मदद कर सकता है। डाॅ. चमन लाल बंगा ने डमरू एवं सारंगी पर लोक गीत गाए। कार्यशाला में विभाग के सह आचार्य डाॅ. युद्धवीर और विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें