एमएसएमई फेस्ट की प्रदर्शनी में लगाया है स्टॉल, देश में मशरूम चॉकलेट बनाने वाला पहला ब्रांड है टेस्ट एंड हील
विज्ञापन
क्रॉसर
चर्च परिसर के पास लगे स्टॉल में उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान उद्योग विभाग की ओर से आयोजित एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) फेस्ट 2026 में मशरूम चॉकलेट और कैंडी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
टेस्ट एंड हील ब्रांड की ओर से चर्च परिसर में इसका स्टॉल लगाया है। यहां पर गैनोडर्मा मशरूम की चॉकलेट 545, लायंस माने मशरूम की चॉकलेट 595 और मशरूम कैंडी 599 रुपये में बिक रही है। टेस्ट एंड हील ब्रांड देश का पहला ब्रांड है जो मशरूम चॉकलेट बनाकर तैयार कर रहा है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। गैनोडर्मा मशरूम जिसे लिंग्जी (चीन) या रेशी (जापान) भी कहते हैं। यह सदियों से पारंपरिक चीनी चिकित्सा में इस्तेमाल होता आ रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीसेकेराइड और ट्राइटरपीनोइड्स जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली, मधुमेह तथा कैंसर जैसी बीमारियों के खिलाफ मदद कर सकते हैं। इसके अलावा लायंस माने मशरूम एड्स, मस्तिष्क की बीमारियां और चिंता सहित अन्य बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।
चायल में खेती चंडगढ़ी में उत्पादन
ब्रांड के निदेशक मोहित शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से सोलन जिले के रहने वाले हैं। वह चायल में मशरूम की खेती कर रहे हैं। इसके उत्पाद चंडीगढ़ में बनाकर तैयार किए जाते हैं। वर्ष 2020 में इन्होंने मशरूम चॉकलेट बनाने का कार्य शुरू किया था, इसे जल्द ही लांच कर दिया जाएगा। लोग इसे टेस्ट एंड हील वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। मोहित ने बताया कि इन्हें आईसीएआर–डायरेक्टोरेट ऑफ मशरूम रिसर्च से दो बार पुरस्कार मिला है जो औषधीय मशरूम के इनोवेशन, खेती में उत्कृष्टता और व्यावसायीकरण में उनके नेतृत्व को मान्यता देता है।