फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पहले सिर पर हथोड़ा मारा फिर दुपट्टे से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, आंगन में बने गड्ढे में जलाया शव

Thu, 15 May 2025 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के शोघी पुलिस चौकी के अंतर्गत घनपेरी गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
शिमला में हत्या का मामला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के शोघी क्षेत्र में पत्नी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले पत्नी के सिर पर हथोड़े से हमला किया। इसके बाद उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। आरोपी यहीं नहीं रुका और घृणा की हदें पार करते हुए घर के आंगन में बने गड्ढे (अदरक का बीज रखने के लिए बनी खाती) में शव को फेंककर आग लगा दी।

विज्ञापन


मृत महिला की पहचान गुलशन (28) पुत्री देवेंद्र निवासी गांव धरैंया डाकखाना साधूपुल तहसील कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने तोताराम उर्फ बॉबी निवासी गनपेरी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में गुलशन और तोताराम की शादी हुई थी। उनका एक चार साल का बेटा भी है। तोताराम के माता-पिता का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। ऐसे में पत्नी, पत्नी और बेटा ही घर पर रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों में कुछ महीनों से अनबन थी। एक महीने पहले ही पंचायत ने दोनों के बीच समझौता भी करवाया गया।
 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बुधवार दोपहर 2:00 से 2:30 बजे के करीब गुलशन आंगनबाड़ी केंद्र से घर पहुंची। इसके बाद लोगों ने उसे बाहर आते नहीं देखा। शाम 4:00 बजे के करीब आसपड़ोस के लोगों ने घर के बाहर लाग की लपटें देखीं। इस दौरान आरोपी दौड़-दौड़कर कभी लकड़ियां तो कभी पेंट के खाली डिब्बे और अन्य सामान आग में फेंकता देखा गया। जब लोगों ने पूछा कि वह क्या कर रहा है तो उसने बताया कि वह कूड़ा जला रहा है। इसके बाद आरोपी चार साल के बच्चे को लेकर घर से निकल गया।

घटना का पता तब चला जब गुलशन की मां के कई बार फोन करने के बावजूद उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस पर उन्होंने बेटी के ससुराल में ही रिश्ते में चाची को फोन किया और उन्हें घर जाकर गुलशन के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा। तब तक आरोपी मौके से जा चुका था। जब उससे फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह ड्यूटी चला गया है और बेटे को भी साथ लेकर गया है। चाची ने बताया कि गुलशन का पता नहीं है कि वह कहां है। इस बीच आरोप शोघी चौकी पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान उन्होंने गड्ढे में पानी फेंककर जांच पड़ताल की तो उसमें अधजला शव दिखाई दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी मायके पक्ष को भी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आईजीएमसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही फोरेंसिक साइंस के विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के हर पहलू की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें