फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लेखा अधिकारी की मौत के मामले में नगर निगम का रिकॉर्ड कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइलों के साथ ही नोटिंग के रिकॉर्ड की होगी जांच, कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी
विज्ञापन

लेखा अधिकारी रामेश्वर ने फंदा लगा कर ली थी आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम शिमला के उपनियंत्रक एवं लेखा अधिकारी रामेश्वर शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने नगर निगम से रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। इसमें लेखा कार्यालयों की फाइलों के साथ ही अधिकारी की नोटिंग भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस इस रिकॉर्ड का आकलन करके पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनका नगर निगम में क्या कामकाज था। रिकॉर्ड के जरिये अधिकारी की लिखावट के नमूनों का मिलान भी पुलिस करेगी। पुलिस आने वाले दिनों में नगर निगम से मामले से संबंधित अन्य रिकॉर्ड भी कब्जे में लेगी। रामेश्वर शर्मा ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह गंभीर मानसिक तनाव और व्यक्तिगत कारण बताए हैं। वहीं उनके बेटे ने पुलिस को दिए बयान में कार्यालय के कारणों को इसकी वजह बताया है। यही वजह है कि अब इस मामले में पुलिस की जांच नगर निगम की लेखा शाखा के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। इसको लेकर आने वाले दिनों में पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ भी करेगी। इसमें कार्यालय के माहौल और रामेश्वर शर्मा के कामकाज और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर सवाल भी किए जा सकते हैं। हालांकि रामेश्वर शर्मा को नगर निगम में आए छह महीने का समय ही हुआ था। अब पुलिस इस बात की गुत्थी सुलझाने में लगी है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि एक अधिकारी ने जिंदगी से हारकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें