शिमला। नगर निगम के मासिक सदन की बैठक 27 फरवरी को होगी। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में दोपहर 2:30 बैठक शुरू होगी। बैठक में निगम के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएंगी। इसके अलावा बैठक में नए कार्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बीते सप्ताह हुए निगम के वार्षिक बजट सत्र के दौरान विपक्ष के वॉकआउट मामले पर भी सदन गरमा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि हलवा प्रकरण और महापौर के कार्यकाल बढ़ाने की अधिसूचना पर विपक्ष मेयर तथा डिप्टी मेयर को घेर सकता है। संवाद