शिमला। नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति (एफसीपीसी) की बैठक 20 फरवरी को होगी। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुरेंद्र चौहान करेंगे। टाउन हॉल स्थित कार्यालय में सुबह 11:30 बजे बैठक शुरू होगी। इसमें शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक में शामिल अन्य सदस्य अन्य कार्यों को लेकर भी कई अहम सुझाव देंगे। संवाद